साप्ताहिक शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण, एसएसपी ने ली सलामी

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ. देवेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता पर विशेष ध्यान दिया गया।

परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से परेड ग्राउंड में दौड़ कराई गई। इसके साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया गया तथा संपूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गई। इस दौरान शस्त्रों के संचालन एवं उनके उचित रख-रखाव के लिए अभ्यास भी कराया गया।

परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, गार्डरूम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केंद्रीय पुलिस कैंटीन, पुस्तकालय, गैस एजेंसी, आरओ प्लांट, पुलिस कंट्रोल रूम, क्रिप्टो सेंटर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूँ, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक एवं निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया गया।

इसके अतिरिक्त नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरक, स्कूल, अस्पताल, सैलून, भोजनालय एवं शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ. देवेन्द्र कुमार सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी एवं पुलिस लाइन के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.