नशा समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है,आमजन नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लें : डीएसपी 

डीएसपी राज सिंह ने गांव बग्गूवाली व नरेल खेड़ा में लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया  

ऐलनाबाद ,सिरसा ( एम पी भार्गव ): पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नाथूसरी चौपटा डिविजन के डीएसपी राज सिंह ने आज डिंग थाना थाना क्षेत्र के गांव नरेल खेड़ा व बग्गूवाली में पंहुचकर नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया ।

डीएसपी राज सिंह ने नुक्कड़ सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि नशा एक ऐसी समस्या है जो समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है। यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है ।

युवाओं को नशे से बचाने के लिए ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों, युवा क्लबों को मिलकर पुलिस प्रशासन प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम से जुड़कर एक साथ काम करना चाहिए ।

उन्होने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि नशे के कारण व्यक्ति की सोच और व्यवहार में बदलाव आता है, जिससे वह अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन नहीं कर पाता है।

उन्होंने कहा कि नशे का समाज और परिवार पर दुष्प्रभाव पड़ता है । नशा समाज की सामाजिक और आर्थिक और मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है,नशे के कारण व्यक्ति की सेहत भी खराब होती है, और कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है ।

डीएसपी राज सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि नशे के कारण समाज में अपराध और हिंसा बढ़ती है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक होना चाहिए तथा अपने आसपास नशा करने वालों को भी जागरुक करना चाहिए ।

उन्होने कहा कि कहा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे है,नशे से पीड़ित युवा खुद नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे है ।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशे से पीड़ित युवाओं की काउंसलिंग करवा कर नशा छुड़वाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है,ताकि युवाओं को फिर से समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके ।

डीएसपी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि जिला पुलिस द्वारा लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए लगातार गांव-गांव जाकर सेमिनार व सभाओं का आयोजन कर नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है ।

डीएसपी राज सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । इस अवसर पर गांवों के सरपंच व अन्य गणमान्य लोग मुख्य रुप से बैठक में उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.