रामपुर: जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एवं जिला जज, रामपुर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया मासिक निरीक्षण/भ्रमण

रामपुर: जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एवं जिला जज, रामपुर द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का मासिक निरीक्षण/भ्रमण किया गया। इस अवसर पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अपर पुलिस अधीक्षक, सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे l
निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की संख्या, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएँ, पेयजल, बैरक, रसोईघर, अस्पताल, महिला एवं पुरुष बैरकों की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया गया। बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
जिला जज, रामपुर द्वारा न्यायिक दृष्टिकोण से विचाराधीन बंदियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी, रामपुर द्वारा कारागार में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अनुशासन सुनिश्चित करने एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश कारागार प्रशासन को दिए

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.