कैंप में चयनित 23 मरीजों के फैको विधि द्वारा किए गए निःशुल्क आप्रेशन

ऐलनाबाद ( एम पी भार्गव )भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट शाखा द्वारा गत 13 दिसंबर को चयनित मरीजों के जनता हस्पताल में गुरूवार को नि: शुल्क आप्रेशन किए गए। यह आप्रेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व चिकित्सक डॉ संदीप तायल द्वारा आधुनिक.तकनीक फैको विधि द्वारा आप्रेशन किए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए शाखा सेवादार मास्टर नसीब सिंह ने बताया कि गत 13 दिसंबर को भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट शाखा ऐलनाबाद द्वारा एक निजी शिक्षण संस्थान में नि: शुल्क कैंप लगाया गया था जिसमें कैंसर रोगी के अलावा, नेत्र रोगी व महिला रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया था। कैंप में डाॅ संदीप तायल द्वारा जरूरत मंद मरीजों की जांच कर 23 मरीजों को आंखों के आप्रेशन के लिए चयनित किया गया था। आज डॉ संदीप तायल द्वारा सभी 23 मरीजों के आंखों के आप्रेशन निःशुल्क किए गए। इस आप्रेशन कैंप में जनता हस्पताल के स्टाफ व डॉ एन. आर. सिद्ध, डॉ लोकेश शर्मा, नबाव खान का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर शाखा सदस्य जसवीर सिंह चहल, हरजिंदर सिंह सग्गू, सतपाल चलाना, सुरेंद्र सिंह, राजेश कंबोज, सुखविंदर सिंह बल, राजेश बंसल, विजय गुप्ता, सुरजीत सिंह मक्कड़ व अन्य शाखा सदस्य मौजूद.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.