ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर मंडल प्रभारी / प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान का शिथिल जिला इकाइयों पर बड़ा एक्शन

कासगंज जिला इकाई एवं तहसील इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • रिपोर्ट- हरीश चंद्र

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर प्रदेश भर में जिला एवं मंडल स्तर पर समीक्षा बैठक कर संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए प्रदेश के पदाधिकारियो को मंडल प्रभारी बनाया गया है इसी क्रम में अलीगढ़ मंडल के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने शिथिल जिला इकाइयों की समीक्षा बैठक का क्रम शुरू किया आज कासगंज जनपद की जिला एवं तहसील इकाइयों की समीक्षा बैठक मंडल प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान की मौजूदगी में कैंप कार्यालय बिजली घर रोड पटियाली पर की गई जिसमें कासगंज जिला इकाई मे शिथिलता पाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्रनाथ सिंह के निर्देश पर उन्होंने कासगंज जिला इकाई एवं तहसील इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलीगढ़ मंडल प्रभारी राम नरेश सिंह चौहान ने कहा है कि किसी भी जनपद के संगठन मे लापरवाही एवं शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिन जिला इकाइयों मे सदस्यता अभियान में लापरवाही एवं शिथिलता पाई गई उन्हें तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया जाएगा जैसा कि कासगंज में किया गया है प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का कार्य धरातल पर दिखाई देखना चाहिए तभी संगठन सशक्त और मजबूत होगा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि अब इसी क्रम में जनपद एटा अलीगढ़ और हाथरस की भी समीक्षा बैठक की जाएगी। जिला अध्यक्ष अपनी सुविधा अनुसार समीक्षा बैठक की तिथि निर्धारित करें जिससे समीक्षा बैठक की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.