बाराबंकी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 185 जोड़ों ने रचाई शादी

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह

बाराबंकी। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अवसानेश्वर मन्दिर, ग्राम पं0 रौनी, विकासखंड त्रिवेदीगंज में भव्य वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस समारोह में कुल 185 नवविवाहित जोड़ों का विवाह विधि-विधानपूर्वक कराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश रावत, सदस्य विधान सभा क्षेत्र हैदरगढ़ ने की। समारोह में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, सभी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, राकेश रमन (उप निदेशक समाज कल्याण, अयोध्या मंडल), डॉ. नीलम सिंह (जिला समाज कल्याण अधिकारी), खंड विकास अधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अध्यक्ष द्वारा सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में यह योजना जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में बड़ी सहायता प्रदान कर रही है। अब आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बेटी विवाह से वंचित नहीं रहेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा योजना की धनराशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है, जिससे लाभार्थी परिवारों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम का सफल आयोजन सामाजिक सहयोग और शासन की संवेदनशील नीतियों का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.