द ग्रेट खली की जमीन पर कथित कब्ज़ा: तहसीलदार व प्रॉपर्टी माफिया पर मिलीभगत का आरोप

  • रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार

पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश)।भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय पहलवान और WWE सुपरस्टार ‘द ग्रेट खली’ की जमीन को कथित रूप से हड़पने का मामला सामने आया है। यह जमीन खली के पिता द्वारा वर्ष 2013 में खरीदी गई थी। आरोप है कि एक तहसीलदार और प्रॉपर्टी माफिया की मिलीभगत से इस जमीन की रजिस्ट्री गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी गई।

मामले में क्या है आरोप

पटवारी ने कृषि भूमि को बंजर घोषित कर दिया

तहसीलदार ने बिना जांच इसे मंजूरी दे दी

जमीन की रजिस्ट्री कथित रूप से तीसरे व्यक्ति के नाम कर दी गई

परिवार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएँ हुई हैं और अधिकारी प्रॉपर्टी माफिया के साथ मिले हुए हैं।

खली के परिवार की प्रतिक्रिया

खली के प्रतिनिधियों ने प्रशासन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा:

“जब देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों की क्या गारंटी है?”

जांच की मांग तेज

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन संबंधी विवादों में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि ऐसे मामलों पर रोक लग सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.