नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने ब्लड बैंक शिविर का किया उद्घाटन

बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मंगलवार को एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित ब्लड बैंक शिविर का शुभारंभ किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगर में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन अवसर पर एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अभिषेक अरोड़ा ने मुख्य अतिथि फात्मा रज़ा का बुके भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि बैंक समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित कर समाज सेवा में अपना योगदान देता है।

मुख्य अतिथि फात्मा रज़ा ने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं और आयोजन टीम की सराहना करते हुए कहा कि जीवन बचाने की दिशा में यह पहल सराहनीय और प्रेरणादायक है। साथ ही, उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर पालिका जनहित से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यों में हमेशा सहयोग करती रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बैंक मैनेजर अभिषेक अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

शिविर स्थल पर बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान अभिषेक चंद्रा, शुभम गर्ग, रियांशी रस्तोगी, अरुण शर्मा सहित कई अन्य कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.