केंद्र सरकार ने देश में हाईवे पर टोल टैक्स को लेकर लिया बड़ा फैसला — वीवीआईपी गाड़ियों को मिलेगी पूरी छूट
नई दिल्ली। देश की केंद्र सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा निर्णय लेते हुए देशभर के टोल-प्लाज़ा पर वीवीआईपी श्रेणी की गाड़ियों को टोल टैक्स से पूरी तरह छूट देने की घोषणा की है। अब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय व राज्य मंत्री, सांसद-विधायक, न्यायपालिका के उच्च पदाधिकारी आदि वीवीआईपी वाहन बिना टोल टैक्स दिए किसी भी टोल प्लाज़ा से गुज़र सकेंगे।
परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, इन वाहनों के लिए विशेष “एक्जेम्प्टेड फास्टैग” (Exempted FASTag) जारी की जाएगी। जो भी वीवीआईपी अपनी गाड़ी के नंबर को एनएचएआई के एक्सेम्प्शन पोर्टल पर पंजीकृत कराएगा, उसकी गाड़ी को टोल प्लाज़ा पर रोका नहीं जाएगा।
इसके तहत उल्लेख किया गया है कि सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट के जज, राज्यपाल-उपराष्ट्रपति-राष्ट्रपति सहित अन्य उच्च पदाधिकारी एवं उनकी सरकारी गाड़ियाँ इस टोल-मुक्ति का लाभ उठाएंगी।
हालाँकि सरकार ने साफ किया है कि यह व्यवस्था उन वाहनों के लिए है जो सरकारी/आधिकारिक हैं और जिन्हें पोर्टल पर रजिस्टर कर FASTag लगाया गया है। निजी वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई छूट नहीं दी गई है।
इस फैसले का उद्देश्य उन वीवीआईपी अधिकारियों व पदाधिकारियों की यात्रा को आसान, तेज और बिना रुकावट के बनाना बताया गया है, ताकि वे जरूरी बैठकों या कार्यों के लिए यातायात में जाम या देरी का सामना न करें।
