एस.के. कॉलेज मैदान बदायूं में विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय मा० विधायक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन एस.के. कॉलेज खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बागीश पाठक (सदस्य विधान परिषद) के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक तथा ब्लॉक प्रमुख सलारपुर के प्रतिनिधि अनेक पाल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने बालक सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल में सक्रिय भागीदारी कर अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और व्यक्ति अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त करता है। वहीं विशिष्ट अतिथि ने युवाओं को सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग करने तथा खेल के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के परिणाम निम्न रहे—

सब जूनियर कबड्डी (बालक वर्ग) : नगला सरकी विजेता

800 मीटर दौड़

जूनियर बालक : गुड्डू यादव प्रथम

सब जूनियर बालक : अंकित यादव प्रथम

सीनियर बालिका : आकांक्षा प्रथम

जूनियर बालिका : दीक्षा प्रथम

सब जूनियर बालिका : वंशिका प्रथम

सीनियर बालक : सर्वेश यादव प्रथम

डिस्कस थ्रो

जूनियर बालक : शिवराज

सब जूनियर बालक : आयुष

सब जूनियर बालिका : गूंजा

400 मीटर दौड़

जूनियर बालिका : दीक्षा

बालक : रामसेवक प्रथम

गोला फेंक

जूनियर वर्ग : ओंकार प्रथम

1500 मीटर दौड़

जूनियर : शिखा प्रथम

सीनियर : आकांक्षा प्रथम

जैवलिन थ्रो

जूनियर : अनामिका प्रथम

सीनियर : प्रिया पटेल प्रथम

100 मीटर दौड़ (सीनियर) : टीटू प्रथम

कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह (विकासखंड सालारपुर) द्वारा किया गया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम सहित राहुल चौबे, पंकज शर्मा, मनोज कुमार, विकास नारायण शर्मा, दीपेश पाल, ओमवीर यादव पीटीआई, प्रमोद पीटीआई, दीपेश पीटीआई, सत्यवीर पीटीआई सहित अनेक कर्मियों व पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.