रामपुर: डीएम ने बढ़ती ठंड को देखते हुए रैन बसेरा और अलाव व्यवस्थाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर। जनपद में बढ़ रही ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार की देर रात अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं नगर निकाय अधिकारियों के साथ शहर में स्थापित रैन बसेरा एवं अलाव व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने रैन बसेरा में ठहर रहे निराश्रित व्यक्तियों से संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। लाभार्थियों ने भोजन, कम्बल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि—

सर्दी की भीषणता को देखते हुए किसी भी व्यक्ति को खुले में सोने न दिया जाए।
रैन बसेरों में भोजन, कम्बल और सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पूरी रात क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाए ताकि जरूरतमंदों को तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।
सभी उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर राहत कार्यों और सर्दी प्रबंधन की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी बेसहारा व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो और सभी को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.