इंदौर बना एवीजीसी एजुकेशन का नया हब; एरीना एनीमेशन के देश के सबसे बड़े सेंटर में बढ़ेगा क्रिएटिव टैलेंट

इंदौर, नवंबर 2025: भारत के प्रमुख एनीमेशन संस्थानों में से एक एरीना एनीमेशन ने इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में अपने नए ट्रेनिंग सेंटर का सफल उद्घाटन किया। इस सेंटर का उद्घाटन ज़ेबूएफएक्स के को-फाउंडर और वीएफएक्स सुपरवाइजर श्री जतीन ठक्कर द्वारा किया गया। इस अवसर पर एरीना एनीमेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं नेशनल सेल्स हेड श्री शाजन सैमुअल, भाजपा राज्य महासचिव गौरव रणदिवे, एरीना के डायरेक्टर निखार अगरवाल और इंदौर सेंटर के डायरेक्टर सूर्यकांत कौशल उपस्थित रहे।

नए सेंटर का उद्देश्य इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, ग्राफिक डिजाइन, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है। सेंटर 7000 वर्ग फीट में फैला है और इसमें 400 वर्ग फीट का क्रोमा सेटअप, 2000 से अधिक छात्रों की क्षमता और अत्याधुनिक क्रिएटिव स्पेस मौजूद है।

शाजन सैमुअल ने कहा, “यह सेंटर केवल विस्तार नहीं है, बल्कि एवीजीसी इंडस्ट्री में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए नए मार्ग खोलेगा। हम क्रिएटिव टैलेंट को संवारने और युवा प्रोफेशनल्स को सफल करियर की ओर मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इंदौर की प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी अब विश्वस्तरीय शिक्षा और संसाधन प्राप्त कर इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार होगी।”

ज़ेबूएफएक्स के को-फाउंडर और वीएफएक्स सुपरवाइजर जतीन ठक्कर ने कहा, “भारतीय वीएफएक्स इंडस्ट्री वैश्विक मंच पर अपनी क्रिएटिव शक्ति दिखा रही है। एरीना एनीमेशन जैसे संस्थान होनहार कलाकारों को प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। यह सेंटर नए क्रिएटर्स के लिए मजबूत शुरुआत साबित होगा।”

सूर्यकांत कौशल ने कहा, “इंदौर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह नया सेंटर युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को वैश्विक स्तर के करियर अवसरों की ओर मोड़ने में सक्षम बनाएगा। हम छात्रों को उनकी वास्तविक क्षमता तक पहुँचने और एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग तथा डिजिटल कंटेंट क्रिएशन सेक्टर में अपनी पहचान बनाने में मदद करेंगे।”

एरीना एनीमेशन ने 1996 से अब तक 4,50,000 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है और देश-विदेश में कई सफल पेशेवर तैयार किए हैं। इसके छात्र ग्राफिक डिज़ाइनर, 2डी/3डी एनीमेटर, वीडियो एडिटर, गेम डिज़ाइनर, मल्टीमीडिया प्रोग्रामर और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जिनकी प्लेसमेंट टैक्नीकलर, डीएनईजी, प्राइम फोकस, यूटीवी टून्स, रामोजी फिल्म सिटी, ग्रीन गोल्ड एनीमेशन, सोनी टीवी जैसी प्रमुख कंपनियों में हुई है।

नए सेंटर के माध्यम से एरीना एनीमेशन इंदौर में एवीजीसी शिक्षा का एक मजबूत हब बनाकर युवाओं की क्रिएटिव प्रतिभा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.