हरियाणा के दलबदलु विधायकों से कारगिल के खच्चर अच्छे जो फ़ौजियों को रसद पहुँचाते है – कारगिल लड़ाई के समय भाजपा द्वारा बंसी लाल सरकार गिराना

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा-पवन कुमार बंसल

हरियाणा की राजनीती पर मेरी किताब” गुस्ताखी माफ़ हरियाणा” से साभार।
फौजियों के खच्चर अच्छे है हरियाणा के दलबदलू विधायकों से।पहाड़ी क्षेत्रों में खच्चर सेना के जवानों के लिए जहाज का काम करते हैं । बात हविपा और भाजपा गठबंधन की बंसीलाल के नेतृत्व वाली सरकार की है ।बंसी लाल की पार्टी हरियाणा विकास पार्टी के कुछ विधायक उनसे नाराज चल रहे थे ।

इधर उनकी सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी भी बंसी लाल की कार्यशैली से खुश नहीं थी । बंसी लाल की सरकार को लेकर भाजपा आलाकमान में राय बंटी हुई थी। लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज बंसीलाल सरकार को बनाए रखना चाहते थे । लेकिन सरकार में मंत्री राम विलास शर्मा सरकार और संगठन सचिव मनोहर लाल तोड़ना चाहते थे ।

इस अभियान को अटल बिहारी वाजपेयी का भी समर्थन था । हविपा और भाजपा के विधायकों ने मिलकर बंसीलाल की बंसी बजा दी थी ।

उन दिनों कारगिल की लड़ाई चल रही थी । एक तरफ हरियाणा के जवान अपनी नवविवाहित दुल्हन और बूढ़े माँ – बाप को भूल कर कारगिल की पहाड़ियों पर देश के लिए सिने में गोलिया खा रहे हे रहे थे । उधर दलबदलू विधायक राजनीति का गंदा खेल खेलते हुए सरकार तोड़ने में लगे थे । तब किसी ने टिप्पणी की थी कि हरियाणा के विधायकों से तो कारगिल के खच्चर अच्छे हैं जो फौजियों को रसद पहुंचाते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.