06 दिसंबर 2025 को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि सभा का आयोजन

बदायूं। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति बदायूं ने सूचित किया है कि 06 दिसंबर 2025 को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, जिला अस्पताल बदायूं के निकट आयोजित किया जाएगा।

समिति के अनुसार, सभी सम्मानित संरक्षक मंडल, पदाधिकारी और बुद्ध/अंबेडकर अनुयायी अपने परिवार, मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर अपने मसीहा बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर सकेंगे।

कार्यक्रम का विवरण:

समय: 11:00 पूर्वाह्न – माल्यार्पण

कार्यक्रम: माल्यार्पण के उपरांत विद्वानों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी

विशेष आयोजन: शाम 5:30 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के सम्मुख कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि

समिति ने सभी बुद्ध/अंबेडकर अनुयायियों से अनुरोध किया है कि वे अपने मसीहा को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि देने के लिए अवश्य उपस्थित हों।

निवेदक:
डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति, बदायूं

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.