2 किलो 52 ग्राम डोडा चूरा सहित एक व्यक्ति काबू

ऐलनाबाद, (एम.पी. भार्गव)। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए वार्ड नंबर 14 रानियां क्षेत्र से एक व्यक्ति को 2 किलो 52 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है।

सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम वार्ड नंबर 14 की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का थैला लिए गली से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह अचानक वापस मुड़कर एक घर में घुसने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू किया और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 2 किलो 52 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीर सिंह उर्फ विरू पुत्र शेर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 14, रानियां जिला सिरसा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी तथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.