रामपुर। सेकेंड हसन आगा मेमोरियल स्टेट हॉकी टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर है। महात्मा गांधी फिजिकल कॉलेज स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट के छठे दिन प्रतापगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रतापगढ़ और गाज़ियाबाद की टीमों के बीच कड़े संघर्ष के साथ खेला गया। मैच की शुरुआत में ही गाज़ियाबाद के प्रह्लाद ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन 14वें मिनट में प्रतापगढ़ के सोनू ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 30वें मिनट में प्रतापगढ़ के दिव्यांशु ने एक और गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
इसके बाद 52वें मिनट में गाज़ियाबाद के रजनीश ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दागकर मुकाबला फिर बराबरी पर ला दिया। मैच टाईब्रेकर तक पहुंचा, जहां प्रतापगढ़ की टीम ने 3-2 से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
इस मैच में मुख्य अतिथि उस्मान नूर ख़ाँ व खोरिया क्लब के जिया ख़ाँ व शमीम ख़ाँ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आगा इलेवन और भिवानी के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में ही आगा इलेवन के सुमित व तिब्बयान ने गोल कर बढ़त बनाई। लेकिन अंधेरा होने की वजह से तकनीकी समिति ने निर्णय लिया कि मैच का शेष हिस्सा अगले दिन सुबह खेला जाएगा।
मैच की अंपायरिंग मोहम्मद जावेद, सुनील चो, मुशीर अहमद, तजम्मुल ज़ैदी, ब्रजेश कुशवाहा व मुनीश द्विवेदी ने की, जबकि तकनीकी टेबल का संचालन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी महेन्द्र बोरा ने संभाला।
कार्यक्रम में ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी जमशेद आगा व फैजान आगा ने मुख्य अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। मैच संचालन नासिर ख़ाँ द्वारा किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों व गणमान्य लोगों में महफूज़ उर रहमान ख़ाँ, प्रो. एजाज़ अली, ख़ालिद ख़ाँ, इरफान ख़ाँ, जुनैद ख़ाँ, संजय नूर ख़ाँ, जावेद ख़ाँ, इक़बाल अली ख़ाँ, गुलवेज़ ख़ाँ, इमरान ख़ाँ, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. अनुप सिंह, आदिल हसनैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी फहीम कुरैशी के अनुसार फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा।
