लखीसराय पुलिस की बड़ी सफलता, चर्चित दोहरे हत्याकांड का तीन आरोपी सहित हथियार बरामद,एसपी अजय कुमार ने की प्रेस वार्ता

लखीसराय। लखीसराय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध की योजना बनाते तीन अपराधीयों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ हीं हथियार और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षकयू अजय कुमार के निर्देश पर हुई करवाई में पिपरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए वलीपुर गांव में चंदन सिंह मुखिया सहित चर्चित डबल हत्याकांड एवं एक सप्ताह पूर्व वलीपुर गांव में एक युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में वांछित आरोपी सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले सामान बरामद करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।एसपी अजय कुमार ने कहा की यह कार्रवाई लखीसराय पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।उन्होंने कहा कि कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.