बदायूं — उत्तर प्रदेश राजपूत महासंघ की अहम पहल!
प्रदेश अध्यक्ष हामिद अली ख़ान राजपूत ने बीएलओ को सौंपा एसआईआर (2026) फॉर्म, नागरिकों से की जागरूकता की अपील
बदायूं। वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश राजपूत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हामिद अली ख़ान राजपूत ने आज अपने ककराला स्थित निवास पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने बीएलओ सायरा बानो को एसआईआर (2026) का फॉर्म स्वयं भरकर सौंपा और मतदाता सूची सत्यापन अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।
नागरिकों से अपील – समय पर फॉर्म भरें, प्रक्रिया में सहयोग करें
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और—
अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से एसआईआर फॉर्म प्राप्त करें,
निर्धारित समय सीमा के भीतर सही जानकारी के साथ फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करें,
मतदान प्रक्रिया को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने में सहयोग दें।
“किसी भी भ्रम में न पड़ें, चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करें” – हामिद अली ख़ान राजपूत
उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करती है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी तरह की गलतफहमी या अफवाह से दूरी बनाए रखें।
हामिद अली ख़ान राजपूत ने संदेश दिया—
“कोई भी नागरिक किसी भी गलत बातों में न पड़े। हमें पूरी तरह से चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करना है और सही जानकारी के साथ अपना फॉर्म जमा करना है।”
