उस्ताद राशिद खान का निधन शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति : राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ । देश के मशहूर शास्त्रीय गायक और संगीतकार,पद्मभूषण से सम्मानित उस्ताद  राशिद खान जी के निधन कोलकाता में होने के उपरांत उनका पार्थिव शरीर उनकी जन्मस्थली बदायूँ स्थित कबुलपुरा पैतृक आवास पर पहुँचा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुनील गुप्ता, विभाग प्रचारक विशाल, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उनके आवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा उस्ताद राशिद खान का निधन शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति है, प्रभु शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.