एम. पी. भार्गव ने धर्मेंद्र जी के प्रति व्यक्त की भावनाएं और मांगी माफ़ी

मुंबई, 12 नवंबर। अभिनेता धर्मेंद्र जी के स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच एम. पी. भार्गव ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए धर्मेंद्र जी, उनके परिवार और उनके सभी प्रशंसकों से माफ़ी मांगी है।

एम. पी. भार्गव ने कहा, “हम धर्मेंद्र जी, उनके परिवार और उनके चाहने वालों से दिल से माफ़ी चाहते हैं। हाल ही में एक झूठी खबर देश के सबसे भरोसेमंद न्यूज चैनल ‘आजतक’ पर देखकर हमने भी श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट कर दी। उस झूठी खबर के चक्र में हम भी आ गए और अनजाने में उसे आगे बढ़ा दिया। हमें इसका गहरा अफ़सोस है। सच जब तक घर से निकलता है, तब तक झूठ पूरी दुनिया घूम लेता है।”

उन्होंने बताया कि धरम जी अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखभाल कर रही है। भार्गव ने कहा, “हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें।”

एम. पी. भार्गव ने धर्मेंद्र जी को भारतीय सिनेमा का गौरव बताते हुए कहा, “धरम जी सिर्फ एक महान अभिनेता नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। हम उनके फैन हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। धरम जी, हम सबकी दुआएं आपके साथ हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.