लखीसराय में मासिक सत्संग समापन पर महा सत्संग सह भंडारा का आयोजन

  • सरफराज आलम की रिपोर्ट

लखीसराय।;शहर के पुरानी बाजार नया टोला वार्ड संख्या 12 स्थित रामबली यादव एवं लखिया देवी आवास में शुक्रवार को महा सत्संग सह भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में संत मेंही दास सत्संग के जिला आश्रम प्रमुख श्रीकांत बाबा एवं पृथ्वी बाबा शामिल हुए।

उन्होंने सत्संग में शामिल अनुआयी को नियमित रूप से सुबह शाम संत मेंही दास का ध्यान करने के साथ भजन कीर्तन करने का आह्वान किया। वर्तमान दौर में झूठ से बचते हुए धर्म का अनुपालन कर जीवन जीने का मंत्र बताया। भगवान के साथ कई महापुरुषों की जीवनी का उदाहरण देते हुए धर्म के प्रति उनके योगदान का स्मरण कराते हुए हमेशा सत्य की राह पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि धर्म की राह पर चलने वाला मनुष्य भले ही इस पृथ्वी लोक पर कई समस्याओं का सामना करता है, मगर मुक्ति पाने के बाद भगवान के शरण में स्वर्ग की प्राप्ति करता है।

जबकि अधर्म के रास्ते पर चलने वाला मनुष्य क्षणिक सुख लाभ जरूर प्राप्त करता है, मगर उसे अंतिम समय में मुक्ति पाने पर नरक की प्राप्ति होती है। सत्य के राह में ठोकर जरूर मिलता है, मगर प्रभु के प्रति आस्थावान मनुष्य ठोकर रूपी पत्थर को संत मेंही दास का पुष्प रूपी आशीर्वाद मानकर धर्म की राह पर सतत विचरण करते रहता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से खाली समय में किसी की चुगली या अनर्थक बाद विवाद के बजाय भजन कीर्तन व सत्संग का अनुसरण करने का आग्रह किया। रामबली यादव एवं लखिया देवी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में सुबह शाम दोनों शाम संत मेंही दास का सत्संग का आयोजन करते हैं।

जिसमें भजन कीर्तन के साथ धर्म पर चर्चा करते हैं। कार्तिक माह समापन के बाद सामूहिक रूप से महासत्संग का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच भंडारा का आयोजन करते हैं। मौके पर अशोक मोदी, बुलबुल देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, संजू देवी, अनुराधा सिंह, वंदना कुमारी, अंकिता कुमारी, सृष्टि राज, शुभम कुमार, संस्कार कुमार, नैंसी कुमारी, मिस्टी कुमारी, सृष्टि कुमारी एवं छोटी कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.