मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी, चोरी, जुआ व हत्या के मामलों में कई अभियुक्त गिरफ्तार

  • रिपोर्ट : मंजय वर्मा (मिर्जापुर)

 मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में मीरजापुर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने गांजा तस्करी, चोरी, गैर इरादतन हत्या और जुआ के मामलों में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

🔹 थाना मड़िहान पुलिस की कार्रवाई – 550 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के तहत थाना मड़िहान पुलिस ने 550 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त वकील पुत्र स्व. सिरावती निवासी बिसुनपुर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 294/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

🔹 थाना कोतवाली देहात – चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

02 अक्टूबर को मोबाइल और ई-रिक्शा चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए मगधु निषाद पुत्र स्व. पन्नालाल निषाद निवासी पसियाही थाना कछवां को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के पास से वादी का चोरी गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। उसके विरुद्ध धारा 303(2), 317(2), 123 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

🔹 थाना जिगना – गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा

थाना जिगना क्षेत्र में एक पुत्र द्वारा अपनी मां के साथ मारपीट के चलते इलाज के दौरान हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राम सूरत पुत्र स्व. दुःखी निवासी बघेड़ा कला को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 353/2025 धारा 105, 115(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

🔹 थाना चुनार – जुआ खेलते हुए चार जुआरी गिरफ्तार, ₹34,500 नकद बरामद

थाना चुनार पुलिस ने ग्राम जगरनाथपुर में जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरियों में शामिल हैं –

मनोज कुमार पुत्र हृदय नारायण,

उमेश कुमार पुत्र विनोद कुमार,

विकास पुत्र दशरथ,

संतोष कुमार सिंह पुत्र स्व. विजयी सिंह।
पुलिस ने मौके से ₹30,000 नगद व जामा तलाशी से ₹4,500, कुल ₹34,500 बरामद किया। अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 522/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

🔹 कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु 06 व्यक्तियों का चालान

जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत 6 व्यक्तियों का चालान किया गया।
थानावार विवरण इस प्रकार है —

थाना कोतवाली शहर – 02

थाना जमालपुर – 01

थाना अदलहाट – 01

थाना लालगंज – 02

मीरजापुर पुलिस के इन त्वरित और प्रभावी अभियानों ने जिले में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के प्रति पुलिस की सक्रियता को एक बार फिर सिद्ध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.