विधायक की नींद नहीं खुली, शहर में समस्याओं का लगा अंबार. अंजान बने बैठे हैं- ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल 

ऐलनाबाद 28 अक्टूबर ( एम पी भार्गव ) चुनाव जीतने के बाद लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा करने वाले स्थानीय विधायक एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अपने वादों पर अमल करते नहीं दिख रहे हैं। शहर की गलियों से लेकर दफ्तरों तक, हर ओर अव्यवस्था का आलम है।
लोगों का कहना है कि शहर की छोटी-बड़ी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। व्यवस्थाएं सही न होने से हर बरसात में गलियां तालाब बन जाती हैं। इस बार की बरसात में तो कई गांवों के घर भी ढह गए, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि ने कोई सुध नहीं ली। सड़कें जगह-जगह टूटी हुई हैं, मुख्य मार्गों पर जाम आम बात हो गई है। शहर के सरकारी दफ्तरों में जनता के काम महीनों तक लटके रहते हैं। लोग शिकायत लेकर दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन समाधान की उम्मीद दिन-प्रतिदिन धूमिल होती जा रही है। विधायक द्वारा चुनाव के दौरान की गई घोषणाएं अब सिर्फ भाषणों और पोस्टरों तक सिमटकर रह गई हैं। शहर की प्रमुख मांगें—बरसाती जल निकासी व्यवस्था, खेल स्टेडियम, सडको की मरम्मत, और पेयजल की दिक्कतें—जैसी बहुत सी समस्याए आज भी अधूरी हैं। जनता का कहना है कि “जिस उम्मीद के साथ हमने वोट देकर विधायक को जिताया था, वह उम्मीद अब टूट चुकी है। क्षेत्र में ऐसा कोई ठोस काम नहीं दिख रहा जिससे लगे कि विधायक ने जनता के हित में कुछ किया हो।”
अब सवाल यह है कि क्या विधायक जनभावनाओं को समझते हुए सक्रिय होंगे या फिर शहर की समस्याएं इसी तरह धूल फांकती रहेंगी?

Leave A Reply

Your email address will not be published.