हरदोई। शहर में आयोजित हरदोई युवा खादी महोत्सव के चौथे सीज़न की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। रविवार देर शाम वैभव लान में हुए गायन, नृत्य एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता के ऑडिशन में बच्चों ने अपने आत्मविश्वास, ऊर्जा और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान महफ़िल सुरों और तालियों की गूंज से सराबोर रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि बरेली गैंगस्टर कोर्ट जज और विशिष्ट अतिथि प्रतिमा मिश्रा (पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा) एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने सम्मिलित होकर शुभारंभ किया। गायन प्रतियोगिता के निर्णायक पारितोष अवस्थी और उस्मान सिद्दीकी, वहीं नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक शिवाय श्रीवास्तव और अमन राठौर रहे।
प्रतिभा का रंगारंग प्रदर्शन
आयोजकों ने बताया कि इस बार का खादी महोत्सव बच्चों और युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है, जहाँ प्रतिभागी अपनी कला को मंच पर निखार सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
गायन प्रतियोगिता में प्राइमरी, जूनियर, सीनियर और सुपर सीनियर वर्गों में कुल 193 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में अदिति, अंजुरी, शिवम, अलीशा राज, वर्षा, विशाल, रंजना सहित कई बच्चों ने अपनी आवाज़ से समां बाँध दिया। प्रतियोगिता का संयोजन कुनाल रजत और कृष्णा नंदवंशी ने किया।
नृत्य प्रतियोगिता में प्राइमरी, जूनियर, सीनियर और डुएट डांस कैटेगरी में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इसमें नंदनी, आंशिक सिंह, वर्णिका, आराध्य पल, तनिष्का, कृष, प्रिंस, अवंतिका, सनी, अहम, अक्षरा, अनन्या, सागर, उत्कर्ष, आंशिक, माही आदि ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का संयोजन ऋषभ राजवंशी ने किया और संचालन मनीष कुमार ने संभाला।
साथ ही, मॉडलिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें लगभग 40 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। इसका संयोजन प्रिया सिंह, जतिन और नीरज ने किया।
आयोजन समिति का योगदान
पूरे आयोजन में संस्था मंत्री अशोक उपाध्याय, राम अवस्थी, अंशू गुप्ता, सुनील त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव (भानु), स्मृति मिश्र, प्रिया सिंह, निपुण सोमवंशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संयोजन मंडल से राखी श्रीवास्तव, प्रियांशु भारती, विशाल सिंह, प्रिया कश्यप, भरत पांडेय, हनी, आकाश गुप्ता, नीरज, प्रद्युम्न गुप्ता, मोनिका शर्मा आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम स्थल पर बच्चों की प्रतिभा और दर्शकों का उत्साह यह दर्शा रहा था कि हरदोई युवा खादी महोत्सव न केवल मनोरंजन का मंच है, बल्कि यह नए कलाकारों के सपनों को पंख देने का अवसर भी बन चुका है।
