अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया, पुलिस ने किया सीज
सोनभद्र (विंढमगंज)।; थाना क्षेत्र में कनहर नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
- रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव / विरेन्द्र कुमार
सोनभद्र (विंढमगंज)।; थाना क्षेत्र में कनहर नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात एक ट्रैक्टर को अवैध बालू के साथ पकड़कर सीज कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महिंद्रा ट्रैक्टर (UP64Q 4678) ग्राम कुदरी के पास कनहर नदी से बालू भरकर बाहर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उन्होंने क्षेत्राधिकारी दुद्धी को अवगत कराया और आवश्यक दिशा-निर्देश पर बताए गए स्थान पर पुलिस बल के साथ पहुंचे।
थोड़ी देर बाद एक ट्रैक्टर नदी की ओर से बालू लादकर सड़क पर आता दिखा। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग निकला। बाद में दूसरे चालक को बुलवाकर ट्रैक्टर को थाना परिसर लाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज करते हुए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी है। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध बालू खनन व परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
