आर्य समाज गोविंदपुरी मोदीनगर का 74वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से प्रारंभ

मोदीनगर, 24 अक्टूबर। आर्य समाज गोविंदपुरी, मोदीनगर का 74वां वार्षिकोत्सव आज बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रथम सत्र प्रातःकाल यज्ञ, भजन और प्रवचन के साथ प्रारंभ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता से ओतप्रोत कर दिया।

दोपहर में द्वितीय सत्र के अंतर्गत युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “आर्य समाज के 150 वर्ष की यात्रा”। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का “महर्षि दयानंद चल विजयो उपहार” एक वर्ष के लिए दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर को प्रदान किया गया।

प्रथम पुरस्कार: पदमेश मेंदीरत्ता, सेंट पेट्रिक्स एकेडमी, मेरठ

द्वितीय पुरस्कार: इति शर्मा, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर

तृतीय पुरस्कार: कनिका, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों, अध्यापकों, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह, उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अरुण त्यागी ने सभी प्रतिभागियों को परिश्रम, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने अपने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण में देश के वीर सपूतों और बलिदानियों की गाथाओं का स्मरण कराया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री (निवाड़ी) ने वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संसार की सभी विद्याएं वेदों में निहित हैं और “वेदों की ओर लौटना ही सच्चा ज्ञान प्राप्त करना है।”

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. दिनेश मलिक ने किया, जबकि आर्य समाज के मंत्री विश्व बंधु जी ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अजय गर्ग, सुनील भाटिया, अंकित चौधरी, उरगेन्द्र भारद्वाज, वीरेंद्र गुरुजी, विशाल पोखरेल, महिला समाज की श्रीमती अनीता भाटिया, वरुण भाटिया, कालूराम आदि का विशेष योगदान रहा।

वार्षिकोत्सव का यह आयोजन आर्य समाज के आदर्शों और वेदों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायी प्रयास रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.