सोनभद्र: अजीर नदी पुल के पिलरों के बीच बालू खनन का मामला, वन विभाग ने किया निरीक्षण

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ अजीत पाण्डेय

सोनभद्र (बभनी)। स्थानीय क्षेत्र के कारीडाड़ चपकी गांव में अजीर नदी पुल के नीचे पिलरों के बीच से बालू निकालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निकाली गई बालू का उपयोग छठ घाट निर्माण में किया गया।ग्रामीणों की शिकायत पर वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान पुल के पिलरों के बीच बालू खनन के निशान पाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल के नीचे से की जा रही बालू निकासी से पुल की नींव कमजोर हो सकती है, जिससे भविष्य में संरचनात्मक खतरा उत्पन्न होने की संभावना है। वन विभाग की टीम ने मौके की जांच के बाद मामला राजस्व विभाग को अवगत करा दिया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुल के पिलरों के बीच खनन की पुष्टि हुई है, जिसकी सूचना संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.