नशे में धुत दामाद ने पीटकर ससुर की ले ली जान

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/ मनीष कुमार

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में रिश्तेदारी के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान हुए विवाद में शराब के नशे में धुत दामाद ने बांस के टुकड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उमेश पठारी के सिर पर वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान उमेश की मौत हो गई। उनकी पत्नी तारा देवी भी इस हमले में घायल हुई हैं, जिनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में मातम का माहौल है, लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.