लखीसराय के खगौर पंचायत में सैकड़ों छठ व्रतियों को कराया गया गंगा स्नान एवं बांटे गए पूजन सामग्री
समाजसेवी गणेश यादव के द्वारा किया गया कार्यक्रम आयोजित, कार्यक्रम में दिखी गंगा-जमुनी संस्कृति की झलक
- रिपोर्ट- सरफराज आलम
लखीसराय/प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर लखीसराय सदर प्रखंड के खगौर पंचायत के जाने-माने समाजसेवी गणेश यादव ने बड़ी संख्या में छठ व्रतियों को गंगा स्नान कराया और छठ व्रतियों के बीच सूप,दउरा,अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया।पूजन सामग्री प्राप्त कर छठ व्रतियों में खुशी की लहर देखी गई।वहीं समाज सेवी गणेश यादव ने कहा कि छठ व्रतियों का सेवा कर उन्हें सुखद अनुभूति हो रहा है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बड़ी संख्या में छठ व्रतियों को गंगा स्नान कराया गया।समाजसेवी गणेश यादव के अनुसार चार वर्षो से निरंतर उनके द्वारा छठ व्रतियों को गंगा स्नान और उनके बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।उन्होंने छठी मैया से कामना की है कि संपूर्ण लखीसराय जिले सहित पूरे देश में शांति, सद्भाव और उन्नति हो,लोगों में आपसी भाईचारा हो,सभी स्वस्थ और समृद्ध रहे।
छठ पूजा सामग्री वितरण समारोह में जाने-माने भोजपुरी गायक सौरव यू, धीरेन्द्र विश्वकर्मा,अरुण कुमार,बबलू यादव, छोटू यादव शिव बालक यादव मोहम्मद सोहराब सहित बड़ी संख्या में छठवर्ती सहित आम लोग मौजूद थे। पटना से आए भोजपुरी गायक सौरव यू ने छठ गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।समाजसेवी गणेश यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गंगा-जमुनी संस्कृति की झलक साफ-साफ दिख रही थी।कार्यक्रम में हिंदू संप्रदाय के लोग सहित मुस्लिम संप्रदाय के भी लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
