दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित*

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता एवं एसपी अजय कुमार की उपस्थिति में बैठक हुई सपन्न, दिए गए कई अहम निर्देश

  • रिपोर्ट: सरफराज आलम  

लखीसराय। जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा के आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।

इस बैठक की शुरुआत जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत कर की गई। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए बैठक की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और छठ महापर्व के आयोजन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मांगें की। इनमें प्रमुख रूप से घाटों पर पर्याप्त लाइट व्यवस्था, महिला पुलिस की तैनाती, घाटों पर साफ-सफाई, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, खतरनाक घाटों की पहचान कर बैरिकेडिंग लगाने, पानी में गोताखोर सुरक्षा दस्ता तैनात करने, जहां आवश्यक हो वहां नाव का इंतजाम करने और प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की गई।

डीएम मिथिलेश मिश्र मिश्र ने इन मांगों को गंभीरता से सुना और हर जायज मांग को पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सभी घाटों का सर्वेक्षण कर एक ठोस योजना बनाई जाएगी, जिसके तहत बैरिकेडिंग, लाइटिंग, साफ-सफाई, नाव, गोताखोर, स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षाकर्मी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही दीपावली एवं काली पूजा के मद्देनजर भी जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

इस बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि छठ पूजा और अन्य त्योहारों के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी सुरक्षा उपायों के साथ हर संभव सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, सिविल सर्जन उमेश प्रसाद, जिले के सभी थानों के अध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, जिला शांति समिति के सभी सदस्य, सातों प्रखंडों के अंचलाधिकारी एवं पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.