मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को दी गई आत्मरक्षा और सुरक्षा की जानकारी

गाज़ियाबाद। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा कस्बा फरीदनगर में महिलाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। टीम ने महिलाओं को बताया कि वे मानसिक रूप से मजबूत रहें, अपने अधिकारों को जानें और किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लें।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके उपयोग की प्रक्रिया समझाई। साथ ही, महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा भावना और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है ताकि वे हर परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें और समाज में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.