मोदीनगर के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत, विधायक डॉ. मंजू शिवाच के प्रयासों से 7 करोड़ रुपये का भुगतान जारी
गाज़ियाबाद (मोदीनगर): मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के मोदी शुगर मिल से जुड़े गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच के विशेष प्रयासों और निरंतर पहल के परिणामस्वरूप आज किसानों को 7 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया गया है।
मिल प्रबंधन ने जानकारी दी कि किसानों के बकाया भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत आगामी 18 अक्टूबर 2025 को 15 करोड़ रुपये तथा 30 अक्टूबर 2025 (दिवाली के बाद) तक 10 करोड़ रुपये का और भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है।
इस अवसर पर शुगर मिल के अधिकारी राहुल त्यागी, जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप तेवतिया, सहित क्षेत्र के प्रमुख किसान नेता एवं जनप्रतिनिधि अमित चौधरी, सतेंद्र तोमर, अजीत खंजरपुर, तेजवीर सिंह, विनोद काजमपुर, उमेदपाल काजमपुर, नीरज सांगवान, अजय ढिंढार, सत्येंद्र बुढ़ाना तथा संजय भदौला उपस्थित रहे।
किसानों ने विधायक डॉ. मंजू शिवाच के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग और हस्तक्षेप से गन्ना भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को राहत मिली है।
