उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 15 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होंगे शामिल

  • सरफराज आलम की रिपोर्ट

लखीसराय। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा कल दिनांक 15 अक्टूबर (मंगलवार) को लखीसराय में अपने नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। यह नामांकन कार्यक्रम लखीसराय जिले के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कई प्रमुख हस्तियाँ शामिल रहेंगी, जिनमें –

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

श्री सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि – > “यह नामांकन केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की यात्रा का नया अध्याय है। लखीसराय की जनता ने सदैव जो स्नेह और समर्थन दिया है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.