सोनभद्र: महिला को सर्प ने डसा, सीएचसी में चल रहा इलाज

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव/मनीष कुमार

सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शुक्रवार की शाम कच्चे मकान में काम कर रही एक महिला को अज्ञात सर्प ने डस लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रजखड़ निवासी कलावती देवी (60) पत्नी पारस नाथ सिंह शाम करीब साढ़े पाँच बजे अपने कच्चे मकान में मिट्टी लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक किसी अज्ञात सर्प ने उनके बाएं हाथ में काट लिया। परिजनों ने तत्काल निजी साधन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उपचार जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.