रामपुर: भाकियू ने प्रधामंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई ) पर उठाए सवाल

रामपुर। भाकियू ने प्रधामंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई ) पर सवाल उठाए। आरोप लगाया योजना का लाभ पत्रों के नहीं मिल रहा है, बल्कि बिचौलियों के जरिए सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है । धांधली के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। प्रदेश कैंप कार्यालय पर भाकियू की आकस्मिक पंचायत बुलाई, इसमें पीएमएमवीवाई में की जा रही धांधली का मुद्दा उठाया। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि गर्भवती और शिशु को स्तनपान कराने वाली गरीब महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है । इसमें बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हो रहा है । कागजों में विधवा और कई कई बच्चों की बूढ़ी महिलाओं को गर्भवती दर्शाकर उसके खाते में पैसा डाला जा रहा है ।
जबकि योजना का उद्देश्य गर्भवती/ स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना। चेतावनी दी जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शीर्घ ही जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा । कार्यकर्ताओं को घपलेबाजी के सुबूत एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.