भारत विकास परिषद फरीदाबाद शाखा द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन

  • रिपोर्ट- नीरज मित्तल

फरीदाबाद, 5अक्टूबर। भारत विकास परिषद, फरीदाबाद द्वारा कल भव्य दीपोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में पारस्परिक सहयोग, एकता और परिवार मिलन की भावना को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों से लेकर वरिष्ठ सदस्यों तक सभी ने अपने-अपने रंगारंग कार्यक्रमों से दीपोत्सव को यादगार बना दिया। पूरे वातावरण में दीपों की जगमगाहट और संगीत की मधुर धुनों ने उत्सव को और भी रोशन कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री गौरव गौतम, विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री  सीमा त्रिखा, विधायक धनेश अदलखा, पूर्व विधायक पलवल दीपक मंगला, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, परम जीत पावा, नरेश मालिक, संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ जिला अध्यक्ष सोहन पाल छोकर एवं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक राजकुमार अग्रवाल, अशोक गोयल, अरुण सराफ, जिला संयोजक संदीप मित्तल एवं पूरी भारत विकास परिषद की टीम मौके पर मौजूद रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डांडिया नृत्य में भाग लेकर दीपोत्सव की खुशियों को और बढ़ाया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं और समाज में सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में लगभग 2500 लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.