तहसील ऐलनाबाद में समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार संघ द्वारा मनाईं जाएगी महाराजा श्री अजमीढ़ देव जयंती

ऐलनाबाद ( एम पी भार्गव) तहसील ऐलनाबाद में समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार संघ द्वारा मनाईं जाएगी महाराजा श्री अजमीढ़ देव जयंती ।
समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार राष्ट्रीय संघ द्वारा शरद पूर्णिमा को रस्वर्णकार समाज के आदि पितर पुरुष महाराजा श्री अजमीढ़ देव जी की जयंती बड़ी धूम-धाम के साथ मनाई जा रही है संस्थापक एवं राष्ट्र अध्यक्ष जगजीव राम सोनी ने बताया कि श्री सुधीर कुमार सोनी जी की अध्यक्षता में समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार राष्ट्रीय एवं स्वर्णकार संघ तहसील ऐलनाबाद द्वारा श्री गोपाल राम सोनी धर्मशाला नोहर रोड ऐलनाबाद में 7 अक्टूबर 2025 बार मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महाराजा श्री अजमीढ़ देव जयंती समारोह भव्य विशाल बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा जिसमें सह-परिवार पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.