रामपुर में 23 अभियुक्तगण को आजीवन कारावास व 85,000 रुपये अर्थदण्ड

रामपुर। “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जनपद रामपुर ने एक महत्वपूर्ण फैसले में 23 अभियुक्तगण को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक पर 85,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

घटना का विवरण

दिनांक 22 जुलाई 2017 को थाना मिलक क्षेत्र में अभियुक्तगण ने एक राय होकर वादी पक्ष पर लाइसेंसी और अवैध हथियारों से हमला किया था। इस हमले में वादी के भाई की मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 490/17, धारा 147, 148, 149, 307, 302 भादवि बनाम शौकत पुत्र कल्लू आदि 25 अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत हुआ। विवेचक द्वारा साक्ष्यों का संकलन और गवाहों की गवाही के आधार पर आरोप-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

दोषसिद्धि और सजा

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के पर्यवेक्षण में “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत चिन्हित अभियोगों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित और अधिकतम दण्ड सुनिश्चित किया जा रहा है।

उक्त अभियोग में थाना मिलक के उपनिरीक्षक विमल कुमार की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, न्यायालय में मॉनीटरिंग सेल, डीजीसी अमित कुमार सक्सेना तथा थाना पैरोकार हेका अशोक कुमार की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय ने 23 अभियुक्तों को दोषसिद्ध मानते हुए आजीवन कारावास व 85,000 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।

दोषसिद्ध अभियुक्तगण
शौकत पुत्र कल्लू
अशरफ पुत्र शौकत
बाबू पुत्र पीरु
अफसर पुत्र इतवारी
जफर पुत्र इतवारी
भूरा पुत्र कल्लू
छुटकन पुत्र कल्लू
चांद बाबू पुत्र बड्डे
शहादत पुत्र बड्डे
फुरसत पुत्र बदलू
तस्वीर पुत्र कबीर हुसैन
नूर हुसैन पुत्र शाबिर
बाबू पुत्र कल्लू
नन्हे पुत्र बुद्धू
शराफत पुत्र कल्लू
फारुख पुत्र बदलू
लियाकत पुत्र वली मोहम्मद
मौ. अली उर्फ लल्ला पुत्र नन्हे प्रधान
जहीर आलम पुत्र पीर बक्श
मेसर अली पुत्र नन्हे
साकिर पुत्र शेर मोहम्मद
उमर अली पुत्र बीधे
शौकत पुत्र मलखे

सभी अभियुक्त ग्राम घोसीपुरा थाना मिलक, जनपद रामपुर के निवासी हैं।

फैसला

न्यायालय ने सभी दोषसिद्ध अभियुक्तगण को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 85,000 रुपये अर्थदण्ड लगाया। यह फैसला “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

रामपुर : महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज-0.5) का शुभारंभ

रामपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को ध्यान में रखते हुए ’’मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-0.5) का शुभारंभ 3 से 11 अक्टूबर 2025 तक किया गया है। इसी क्रम में निर्धारित कार्ययोजना के तहत “ड्राइविंग माय ड्रीम्स” कार्यक्रम का आयोजन परिवहन विभाग परफेक्ट टेस्ट हाउस, शहजादनगर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

इस अभियान के तहत प्रशासन ने महिला प्रशिक्षकों को चिन्हित किया है, जिनके माध्यम से व्यस्त महिलाओं और बालिकाओं को प्रेरित करते हुए न्यूनतम एक माह (आवश्यकता पड़ने पर अवधि बढ़ाई जा सकती है) का ड्राइविंग कोर्स कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण का लक्ष्य

जनपद रामपुर में कम से कम 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अब तक 42 महिलाओं एवं बालिकाओं का पंजीकरण किया जा चुका है। शेष प्रतिभागियों के लिए एक माह की समय-सीमा तय की गई है, जिसे समय रहते पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का अवसर

इस कार्यक्रम से न सिर्फ महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे यातायात के लिए पुरुषों पर निर्भर नहीं रहेंगी। साथ ही उनके जीवन कौशल का भी विकास होगा, जिससे वे अधिक स्वावलम्बी बन सकेंगी।

कार्यक्रम में सहभागिता

इस अवसर पर सहायक सम्भागीय अधिकारी व उनकी टीम, चांद बी (केन्द्र प्रबंधक, वन स्टॉप सेंटर), निजाम (जिला समन्वयक, चाइल्ड लाइन), अजय मोर्य (बाल संरक्षण अधिकारी) एवं उनकी टीम सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.