सोनभद्र: कोन ब्लॉक ने अक्टूबर माह में फिर लहराया परचम, शिक्षा विभाग में बना नंबर 1 ब्लॉक

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में गतिमान अनेक कार्यों में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में लगातार मेहनत कर कोन ब्लॉक अभी भी जिले में प्रथम स्थान पर कब्जा किया हुआ है। गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग में अनके कार्य जो CM डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग को प्रभावित करते हैं उनमें लगातार बेहतर प्रदर्शन कोन ब्लॉक कर रहा है। गत माह में भी कोन ब्लॉक प्रथम स्थान पर था एवं पुनः माह अक्टूबर में जारी रैंकिंग में कोन को प्रथम, राबर्ट्सगंज को द्वितीय स्थान वहीं चतरा तीसरे स्थान पर अपना रैंक हासिल किया है।
कोन शिक्षा क्षेत्र के बुद्धजीवी लोग बताते हैं कि जब से कोन ब्लॉक की जिम्मेदारी विश्वजीत कुमार ने संभाली है शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। विश्वजीत कुमार की गिनती शिक्षा विभाग के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। फिर हाल इस उपलब्धि का श्रेय बीईओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के सकारात्मक निर्देशन एवं समस्त अध्यापकों,शिक्षामित्र अनुदेशक एवं अपने कार्यालय स्टाफ को दिया है उनका कहना है उन्हीं के मेहनत के बदौलत ये सब संभव हो पा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.