नवरात्रि की महानवमी के पावन बेला पर लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र ने अपने मां-पिता एवं परिवार जनों के साथ की मां दुर्गा की आराधना

 मंदिर कमिटियों के द्वारा मां की चुनरी भेंट कर किया गया स्वागतडीएम मिथिलेश मिश्र ने मां दुर्गा से लखीसराय जिले वासियों की खुशहाली की कामना की

  • रिपोर्ट- सरफराज आलम  

लखीसराय। नवरात्रि की महानवमी के पावन बेला पर लखीसराय के जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र अपने माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लखीसराय नगर स्थित नया बाजार बड़ी दुर्गा मंदिर,छोटी दुर्गा महारानी मंदिर,किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत किऊल दुर्गा स्थान सहित विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा के दर्शन किए और माता का आशीर्वाद लिया।इसी क्रम में लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र,उनके मां, पिता एवं परिवार जनों को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।वहीं किऊल दुर्गा स्थान पहुंचे डीएम ने समस्त लखीसराय जिले वासियों की खुशहाली की कामना की।वहां भी स्थानीय मंदिर कमिटी के सदस्यों के द्वारा मां की चुनरी देकर डीएम और उनके परिजनों स्वागत किया।साथ में लखीसराय जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष रामानंद मंडल भी मौजूद थे।

 

‘ममता सेवी संस्था’ की तरफ से बदायूं नगर के समस्त नगरवासियों को नवरात्र व विजयदशमी पर्व और ककोड़ा मेला की हार्दिक शुभकामनाएं

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.