- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मीरजापुर। थाना मड़िहान क्षेत्र में महिला के साथ छेड़खानी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 29 सितंबर 2025 को सामने आई, जब पीड़िता ने थाना मड़िहान पर लिखित तहरीर देकर अभियुक्त के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 277/2025 धारा 76, 351(3) बीएनएस में पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशानुसार उप-निरीक्षक राजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज 30 सितंबर को अभियुक्त धर्मेन्द्र सेठ (चकबंदी लेखपाल, तहसील मड़िहान) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
