- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
मीरजापुर। 29 सितम्बर को मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ ए0के0 सिंह, संयुक्त निदेशक डाॅ एन0पी0 सिंह, मण्डलीय कार्यकम प्रबन्धक हरित सक्सेना एवं अन्य मण्डलीय टीम के साथ मण्डल के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा भदोही डाॅ एस0के0 चक, सोनभद्र डाॅ अश्वनी कुमार, जिला कार्यकम अधिकारी वाणी वर्मा, तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया। समीक्षा बैठक का आरम्भ विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा से की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से आच्छादित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे वित्तीय प्रगति समीक्षा, ए0एम0आई0एस0 कार्यक्रम की समीक्षा, आर0सी0एच0 कार्यक्रम की समीक्षा, कम्युनिटी प्रोसेस कार्यक्रम की समीक्षा, शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम की समीक्षा, क्यालिटी एश्योरेंश कार्यकम, राष्ट्रीय क्षयरोग कार्यक्रम तथा भारत सरकार द्वारा संचालित स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के उपलब्धियों की समीक्षा के साथ ही यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्था समर्थित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त द्वारा समस्त कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए, कम प्रगति वाले बिन्दुओं पर 15 दिवस में सुधारात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए मण्डलायुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त चिकित्सा इकाईयों पर जीवन रक्षक औषधियों, उपकरणों आदि की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाय। साथ ही यह निर्देश भी दिये गये कि मण्डल में संचालित समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों गतिविधियों की नियमित अनुश्रवण व समीक्षा प्रत्येक स्तर पर करते हुए, प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु प्रयास किये जाय।
