हरियाणा, जहां महिला वकीलों की वकालत बन रही है नारी शक्ति की संजीवनी

ऐलनाबाद ( डॉ एम पी भार्गव ) देश में बहुत सारे राज्य हैं ,मगर हरियाणा प्रदेश सबसे अलग ही अपनी पहचान बनाए हुए है, यह राज्य देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां महिला सशक्तिकरण अधिनियम को अमलीजामा पहनाने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए सिरसा संसदीय क्षेत्रकों पूर्व महिला भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल और राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी के प्रयास रंग लाए रहे हैं। इस अधिनियम की लोकसभा के नये संसद भवन के पहले दिन, पहले प्रस्ताव की चर्चा पर पहली वक्ता सुनीता दुग्गल की वकालत ने देशभर की नारी शक्ति में अपनी विशेष पहचान बनाई, वहीं सुमन सैनी ने राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते ही नारी शक्ति के लिए प्रयासरत महिला सशक्तिकरण अधिनियम पर अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। सुनीता और सुमन के प्रयास रंग ला रहे हैं, जिससे नारी शक्ति लाभान्वित हो रही है। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सुनीता दुग्गल का कहना है कि सशक्त महिला और स्वस्थ परिवार एक दूसरे के पूरक हैं क्योंकि जहां महिला सशक्त होती है, वहीं परिवार अधिक जागरूक, शिक्षित और संगठित होने के साथ साथ परिवार स्वस्थ होता है, जिससे महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी उपाध्यक्ष राज्य बाल कल्याण परिषद हरियाणा का मानना है कि विकसित भारत में नारी शक्ति की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है और भाजपा की केंद्र तथा हरियाणा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और स्वास्थ्य को लेकर अनेक योजनाएं चल रही है। नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की एक धुरी भी कहीं जा सकती है। सुमन सैनी का यह भी कहना है कि “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणवी नारी शक्ति को सशक्त करने के साथ साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी तथा सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया जा रहा है, जिससे लाभान्वित होकर वह स्वावलंबी बने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.