दुबई में आज भारत-पाकिस्तान का रोमांचक फाइनल मैच
अमृतसर की IPCA क्रिकेट अकादमी के कोच और खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ायागुरु नानक स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने जताया विश्वास – इस बार भारत ही ले जाएगा एशिया कपअभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की बल्लेबाज़ी से बड़ी उम्मीदेंक्रिकेट फैंस बोले – 18 साल बाद फाइनल में पाकिस्तान को हराएगी टीम इंडियाबुमराह की वापसी से गेंदबाज़ी हुई और मज़बूत
अमृतसर – दुबई में आज भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच हमेशा ही कड़ा संघर्ष देखने को मिलता है और आज भी क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों देशों की नज़रें इस मैच पर टिकी हुई हैं क्योंकि आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान अब तक 12 फाइनल में से 8 बार जीत दर्ज कर चुका है। हालांकि इस बार भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है और प्रशंसकों को पूरा यकीन है कि यह इतिहास बदलेगा।
अमृतसर की IPCA क्रिकेट अकादमी में आज कोच दीपक कुमार और युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए विशेष हौसला-अफ़ज़ाई की। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही दोनों मुकाबले जीत चुका है और पाकिस्तान दोनों मैच हार चुका है, जिससे भारतीय टीम का आत्मविश्वास फाइनल से पहले काफी ऊंचा है। खिलाड़ियों का कहना था कि अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की बल्लेबाज़ी एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करेगी और भारत को जीत की राह पर ले जाएगी।
गुरु नानक स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने कहा कि भारतीय टीम पूरी तरह जोश में है और इस बार वह पाकिस्तान को हराकर एशिया कप भारत लाएगी। फैंस का कहना है कि पिछले 18 सालों से भारत फाइनल में पाकिस्तान को नहीं हरा पाया है, लेकिन इस बार टीम का खेल और तैयारी दोनों बेहतरीन हैं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव के पिछले दो मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद खिलाड़ियों और फैंस को यकीन है कि फाइनल में वह बड़ा योगदान देंगे। भारतीय गेंदबाज़ों को लेकर भी प्रशंसकों में काफी उत्साह है। जसप्रीत बुमराह को पिछले मैच में आराम दिया गया था ताकि वह फाइनल में पूरी ताकत से खेल सकें।
पाकिस्तान की टीम भी फॉर्म में है, लेकिन अमृतसर के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों का कहना है कि भारत होम जैसी आत्मविश्वास वाली स्थिति में है और यह फाइनल जीतकर एशिया कप देश में लेकर आएगा।
