GST के सैलब में बदलाव: अब बिस्कुट, शैंपू और टॉफी के दामों में आई उथल-पुथल, दुकानदारों में असमंजस

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने GST के सैलब (Slab) में बड़ा परिवर्तन किया है। इस फैसले के बाद रोजमर्रा की कई छोटी वस्तुओं जैसे बिस्कुट, शैंपू और टॉफी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

सरकार की नई दरों के मुताबिक –

5 रुपये वाला पारले-जी बिस्कुट पैक अब 4.55 रुपये का हो गया है।

2 रुपये वाला शैंपू सैशे अब 1.77 रुपये में मिलेगा।

1 रुपये वाली टॉफी अब 88 पैसे की हो गई है।

दुकानदारों में असमंजस क्यों?

इन नई दरों के चलते दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वजह यह है कि न तो आज के समय में चवन्नी-आठनी का चलन है और न ही ग्राहक के पास इतने खुले पैसे होते हैं। ऐसे में 4.55 रुपये या 88 पैसे जैसे हिसाब लेना-देना दुकानदारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

दुकानदारों का कहना है कि या तो सरकार को फिर से छोटे सिक्कों का चलन शुरू करना होगा या फिर दामों को गोल रकम में तय करना होगा।

आम जनता को राहत

हालांकि, यह बदलाव उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत जरूर देगा। छोटी-छोटी वस्तुएं अब सस्ती मिलेंगी, जिससे महंगाई के बोझ में कमी आएगी।

सरकार पर सवाल

गौरतलब है कि GST लागू करने वाली भी यही सरकार थी और अब GST सैलब में कटौती करने वाली भी वही है। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार इस असमंजस को दूर करने के लिए छोटे सिक्कों के चलन पर भी विचार करती है या नहीं।

कुल मिलाकर, GST के सैलब परिवर्तन से जहां जनता खुश है वहीं दुकानदार असमंजस में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.