सोनभद्र: अनन्या बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका, विभागीय कार्यों को किया संपादित

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के शिक्षा क्षेत्र घोरावल के प्राथमिक विद्यालय दुरावलखुर्द में कक्षा 5 की होनहार छात्रा अनन्या को मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार गुप्त ने उसे यह जिम्मेदारी सौंपी।
कुर्सी संभालते ही अनन्या ने कक्षावार बच्चों की संख्या की मिलान की, MDM रजिस्टर में 82 में से 73 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की और प्रत्येक कक्षा का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रेरित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.