लखीसराय एसपी अजय कुमार 24 सितंबर को पटना में होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस 2023 पर राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक के लिए की गई थी घोषणा
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय(सरफ़राज़ आलम) लखीसराय एसपी अजय कुमार को स्वतंत्रता दिवस -2023 के अवसर पर राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक (ID-2023) से अलंकृत किया गया था।इस उपलक्ष्य में 24 सितंबर 2025 को पटना स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें औपचारिक रूप से पदक और प्रशस्ति बिहार के पत्र बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के हाथों प्रदान किया जाएगा।बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार समारोह में सभी पदक से अलंकृत पुलिस पदाधिकारी/कर्मचारी शामिल होंगे। इस दौरान सम्मानित होने वालों को पदक और प्रशस्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।लखीसराय के लिए यह गौरव की बात है कि जिले के पुलिस कप्तान अजय कुमार को उनके बेहतरीन कार्य और उल्लेखनीय सेवा के लिए इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से नवाजा गया है। एसपी अजय कुमार के सम्मानित किए जाने को लेकर लखीसराय जिले के कई सामाजिक संगठनों ने भी खुशी व्यक्त की है!
