लखीसराय में आरएसएस ने संगठन का स्थापना सह विजयादशमी उत्सव मनाया

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम  

लखीसराय!लखीसराय शहर के पुरानी बाजार नया टोला स्थित महिला विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रानी सती मंदिर बस्ती के कार्यकर्ताओं ने संघ स्थापना सह विजयादशमी उत्सव समारोह पूर्वक मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन कर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। नगर शारीरिक प्रमुख रूपेश कुमार के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के मुंगेर विभाग प्रचारक देवेंद्र कुमार शामिल हुए। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि संघ अपना 100 वर्ष पूरा किया है। दुनिया का कोई भी राजनीतिक गैरराजनीतिक पहला सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन है जो बिना किसी विवाद के समाज के लोगों का विश्वास जीत 100 वर्ष पूरा किया है। उन्होंने बताया संगठन 100 वर्ष पूरा होने पर उत्सव मनाने के बदले चिंतन करने में जुटा हुआ है। समाज के सज्जन शक्ति को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने के उद्देश्य से संगठन अपने स्थापना काल से ही व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। जो अनवरत रूप से जारी है।

आज दुनिया के हर कोने में संघ से जुड़े सैकड़ो संगठन अपने स्तर से राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए दिन-रात प्रयासरत है। उन्होंने बताया संघ ने स्थापना काल से 100 वर्ष सफर के दौरान तीन बार प्रतिबंध को झेला है। हालांकि हर बार समाज के सहयोग से संघ पर प्रतिबंध लगाने वाली सरकार को झुकना पड़ा और संघ से प्रतिबंध हटाना पड़ा। संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश में कहीं भी बहुत बड़ी कार्यक्रम ना कर छोटे-छोटे हिस्सों में विजयदशमी उत्सव के दौरान संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया सन 1925 में विजयदशमी के दिन ही संघ के प्रथम संघ चालक डॉ हेड गेवार ने महाराष्ट्र के नागपुर से संघ की शाखा आरंभ किया था। जो आज पूरी दुनिया में एक बट वृक्ष की तरह फैल चुका है। उन्होंने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अगले एक वर्ष अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से समाज के बीच संगठन पहुंच बनाने का प्रयास करेगा। मौके पर विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख मधुसूदन प्रसाद, हरिनंदन पासवान, जिला प्रचारक मंतोष कुमार, संतोष कुमार, शुभम कुमार, महावीर कुमार, रेसलर लखन कुमार, बाल्मीकि कुमार,जितेंद्र कुमार एवं संतोष कुमार पप्पू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.