Kakraala: बदायूं से ककराला के बीच पर्याप्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को काफी देर तक सड़क किनारे बस का इंतजार करना पड़ता है। बस नहीं मिलने पर मजबूरी में लोगों को टेंपो के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है।
ककराला विकास मंच के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी नगर पालिका ककराला अपराध निरोधक समिति, थाना अलापुर के अध्यक्ष मौलाना हकीम अफरोज खान ने राजेश पाठक, एआरएम रोडवेज, जनपद बदायूं से बदायूं से ककराला के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।
मौलाना हकीम अफरोज खान ने कहा कि ककराला और आसपास के गांवों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, व्यापारी, कर्मचारी, मरीज और आम नागरिक बदायूं आते-जाते हैं। रोडवेज बसों की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और मजबूरी में महंगे व असुविधाजनक टेंपो से यात्रा करनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि बदायूं-ककराला मार्ग पर नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और सुरक्षित एवं सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर समाजसेवी जेगम खान अयूब खान, नोमान खान, सोवान खान आदि मौजूद रहे।
मौलाना हकीम अफरोज खान ने एआरएम रोडवेज बदायूं से जनहित में इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए बदायूं से ककराला के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की अपील की।
