रामपुर: सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के 91वें स्थापना दिवस पर प्राचीन पांडुलिपियों की प्रदर्शनी आयोजित

रामपुर, 21 सितंबर। रामपुर की ऐतिहासिक सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर लाइब्रेरी के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्राचीन पांडुलिपियों और दुर्लभ पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ द न्यू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सलामत अली खां गुड्डू ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में लाइब्रेरी के संग्रह से जुड़ी कई अनमोल धरोहरें प्रदर्शित की गईं। इनमें कुरआन पाक के विभिन्न दुर्लभ नुस्खे, मसनवी मौलाना रोम, शरहे अबुल फ़ज़ल फरहांग बहार दानिश, शरहे गुलिस्तान सादी, शरहे क़साईद बदर, शरहे सिकंदर नामा, फखरे अल मुतल्लेमीन, तारीख बगावत हिंद, अनवार सहेली, शजरा नवाबीन रामपुर, तज़्करा कामीलाने रामपुर जैसी पांडुलिपियाँ शामिल थीं। साथ ही, पुराने समाचार पत्रों जैसे अल ब्लाग, हमदर्द, दबदबा सिकन्दरी, कॉमरेड, कंदील, नाजिम की फाइलें भी प्रदर्शनी का हिस्सा रहीं।

यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

इस अवसर पर लाइब्रेरी सचिव डॉ. अदनान जियाई, मौलाना मोहम्मद असलम जावेद क़ासमी, डॉक्टर शायर उल्ला खां, ख़लील अहमद खां, डॉक्टर सैयद अनवार उल हसन, डॉक्टर मेहंदी हसन, ज़ीशान मोहम्मद खां मुराद सहित शहर के कई बुद्धिजीवी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.